चकनाचूर हुआ दुर्घटना ग्रस्त ट्रैक्टर



बुधवार सुबह नर्सिंघ्गढ़ चाणक्य सिनेमा के सामने एक ट्रक व ट्रेक्टर ट्रॉली की भिड़त हो गई जिसमे ट्रैक्टर में सवार दो लोगो को गंभीर चोटे आई है।  यह हादसा सुबह करीब साढ़े ५ बजे घटित हुआ जब नर्सिंघ्गढ़ अंदर आ रहे ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।   दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रेक्टर का आगे वाला हिस्सा पूरी तरह बिखर गया।