चोरी हुई १५ दिन मे आधा दर्जन बाइक



नर्सिंघ्गढ़ में आए दिन बाइक चोरी निरन्तर बढ़ती जा रही है। इसके पीछे मोटरसाइकिल चोरो का एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है। और पिछले १५ दिनो में चोरो ने आधा दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिलो  की चोरी की घटने बड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश छाबड़ा की नई पल्सर मोटरसाइकिल चम्पी चौराहे पर उनके घर के बाहर खड़ी थी। और सुबह १२ बजे अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल लेकर चंपत हो गया। मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट नर्सिंघ्गढ़ थाने में दर्ज कराई है। पिछले कई दिनों में बाइक चोरी हो रही है। और पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं लग रहा है।  जिसमे नगरवासियो में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है।