सुअरो का हमला मुर्गी लेकर जा रहा था युवक।



नगर में सुअरो आतंक नहीं थम रहा है। आए दिन सूअर लोगो को चोटिल कर उन्हें परेशान कर रहे है। रविवार को बसस्टैंड से मुर्गी लेकर जा रहे शरीफ खां पर सुअरो ने हमला कर दिया और तीन मुर्गियों को चट कर गए। बड़ी मुश्किल से शरीफ अपनी एक मुर्गी को बचा पाया। सुअरो की इन हरकतों और हमलो से अक्रोशित शरीफ जावेद मुबारिक ,अनीष सहित अन्य नागरिको ने नपा से सुअरो को शहर से बाहर निकालने की मांग की है। कुछ दिनों पहले हाल ही में जानवर के खाने से मृत हुए बालक की घटना के बाद शहर से सुअरो की धर पकड़ के लिए अभियान चलाने की बात कही थी। लेकीन इसके बाद भी नगर से सुअरो को बाहर नहीं किया गया है। जिसके कारण नगरवासियो में नपा प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है।