नरसिंहगढ़ को नहीं मिला पर्यटन का दर्जा। विधानसभा में विधायक ने प्रश्न उठाया।

नरसिंहगढ़ नगर को इस वर्ष भी पर्यटन स्थल का दर्जा नही मिला है। पिछले चार वर्षो से नगर को पर्यटन स्थल घोषित कराने के लिए प्रयास किये जा रहे थे। लेकिन विधायक  गिरीश भंडारी द्वारा विधान सभा में पूछे गए एक प्रशन के उत्तर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर को पर्यटन का दर्जा नही देने की बात कही वही  संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष २०१० में प्रारम्भ किया गया नरसिंहगढ़ महोत्सव भी उपलब्ध संसाधनो के आधार पर इस वर्ष कराए  जाने का उल्लेख किया है। इसलिए नरसिंहगढ़ महोत्सव अदर में लटका है।