Breaking News

जन आशीर्वाद यात्रा के संबंध में विधानसभा की बैठक संपन्न हुई है। इस बैठक में केवल नरसिंहगढ़ जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभा को संबोधित करेंगे।

 



रसिंहगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से शासन की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास तथा जनता से आशीर्वाद लेने के लिए प्रदेश में यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी को लेकर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक भोपाल रोड पर स्थित मारुति नंदन परिसर में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर के मुख्य अतिथि में बैठक आयोजित की गई।

  बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सरकार बनती है और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि आगामी 13 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नरसिंहगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे एकजुट होकर मुख्यमंत्री का स्वागत सत्कार करें और घर-घर जाकर आमजन को आमंत्रित करें। उन्होंने इसके लिए तुरंत मंडल की बैठक आयोजित करने का आदेश दिया और चारों मंडलों से बूथ लेवल से लेकर ऊप यात्राएं निकालने का आदेश दिया।

सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पलक पांवडे बिछाकर उनके स्वागत सत्कार की तैयारी में जुट जाना होगा। इसके अलावा, कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर आमजन को आमंत्रित करने का काम करना होगा। आपने तुरंत मंडल की बैठक आयोजित कर एक कार्य योजना बनाने का आदेश दिया है। इस योजना के अनुसार, चारों मंडलों से बूथ लेवल से लेकर ऊप यात्राएं निकाली जाएंगी जो मुख्य यात्रा में सम्मिलित की जाएगी। इससे सभी आम नागरिक जन आशीर्वाद यात्रा से जुड़ते चले जाएंगे। बैठक को जन आशीर्वाद यात्रा के जिला प्रभारी वरिष्ठ नेता निर्मल जैन, मंडल प्रभारी लखन भंडारी, विधानसभा संयोजक कैलाश राज, विधायक महाराज राजवर्धन सिंह जी पूर्व विधायक और प्रदेश कार्य समिति सदस्य मोहन शर्मा जी ने संबोधित किया। सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया गया कि नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा दो हजार मोटरसाइकिल लेकर काफिले के साथ गादियां पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगवानी की जाएगी। उन्हें मंच स्थल तक लाया जाएगा और जहां से भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुजरेंगे वहां पुष्प वर्षा की जाकर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

 बैठक में नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के अध्यक्ष और भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई, उसके बाद, अतिथियों ने माल्या अर्पण करके स्वागत किया गया। इस अवसर पर,वर्तमान  विधयक , पूर्व विधयक , नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व मंडी अध्यक्ष, युवा मोर्चा के अध्यक्ष, बुथ अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


12 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा में खिलचीपुर विधानसभा यात्रा में केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य जी सिंधिया एवम् 13-14 सितंबर को राजगढ़, ब्यावरा,नरसिंहगढ़ व सारंगपुर विधानसभा में केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह जी तोमर रंहेंगे। निर्मल जैन जिला यात्रा प्रभारी राजगढ़*l






No comments:

Post a Comment

Narsinghgarh मालवा का कश्मीर नरसिंहगढ़ Historical Tourist Place Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Powered by Blogger.