करणी सेना राजगढ़ जिला अध्यक्ष बने मयंक बना मुवालिया जागीर, चंद्रपाल बना प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त।


Rajgarh MP  देश के सबसे बड़े सामाजिक संगठन करणी सेना परिवार के जिलाध्यक्ष पद पर कुंवर मयंक प्रताप सिंह मुवालिया जागीर को नियुक्त किया गया एवं पूर्व अध्यक्ष कुंवर चंद्रपाल सिंह खोडियाखेड़ी को पदोन्नत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।

 यह नियुक्तियां करणी सेना परिवार के मुखिया ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर के आदेश पर एवं प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह जी झाला ने राजगढ़ तहसील के सभी पदाधिकारीयों एवं करणी सैनिकों से राय मशवरा उपरांत की।
करणी सेना केवल राजपूत समाज तक सीमित संगठन नहीं है  देश, धर्म और संस्कृति जब भी बात आती है तो करणी सेना  सबसे आगे खड़ी होती है।

ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा सामाजित आंदोलन जंबूरी मैदान BHEL भोपाल में 8 जनवरी 2023 को कर चुके हैं जिसमें पूरा जंमबूरी मैदान जो 600 एकड़ में फैला है उसे लाखों करणी सैनिकों से भर दिया था इस जंबूरी मैदान को बड़े बड़े राजनीतिक संगठन भी PM या CM के बड़े आयोजन कर सरकारी विभागों को लगाकर ही भर पाते हैं। 
8 जनवरी आंदोलन लंबा चल था और जीवन सिंह शेरपुर अमरण अनशन पर बैठ गए थे तब तात्कालिक प्रशाशन के मंत्रीजी ले लिखित में मांगे मानी व आंदोलन स्थल पर पहुंचा कर अनशन तुड़वाया था तब आंदोलन समाप्त हुआ था। 

 अब वे एक ओर बड़े आंदोलन की तैयारी में जुटे हैं इसी के तहत पूरे प्रदेश में  कार्यकारिणी में परिवर्तन किया जा रहा है व जिला अध्यक्षों की नव नियुक्तियां की जा रही है जिससे संगठन नई ऊर्जा के साथ और विस्तार कर सके।



जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के तुरंत बाद से ही मयंक बना मुवालिया के निज  निवास पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने हेतु जिले व आस पास के ठिकानों से राजपूत समाजजन, करणी सैनिक पहुंचे व हार माला सफा पहनकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

बारां राजस्थान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भी पधार दोनों ने एक दूसरे को हार
माला पहनाकर शुभकामनाएं दी।









सभी समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित होने पर मयंक बना ने सभी वरिष्ठ पत्रकार महोदय एवं मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया।