Breaking News

कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन कुरावर में संपन्न हुआ । नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहली बार इतनी अधिक संख्या में एकत्रित हुए कार्यकर्त्ता। जोश से भरे दिखे सभी कोंग्रेसी।



कुरावर नरसिंहगढ़। कांग्रेस पार्टी के द्वारा नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षैत्र में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कुरावर में किया गया जिसमें पहली बार भारी संख्या में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए इतनी ज्यादा संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह पहला आयोजन था।  इस विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धनसिंह जी राघौगढ़ एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियवर्तसिंह जी खिलचीपुर दरबार एवं जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी आदि सम्मलित हुए। सम्मेलन में एक साथ काम करके विधानसभा जीतने का लक्ष्य रखा गया।

कुरावर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार के खिलाफ़ किसने क्या बोला ?

कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह जी ने कहा कि हमारी सरकार को पूरा कार्यकाल नहीं मिला था इसलिए कर्ज माफी पूर्ण रूप से नहीं हो पाई थी लेकिन इस बार हम प्रतिबद्ध हैं की सभी किसान भाइयों का कर्ज माफ करेंगे। 
कांग्रेस पार्टी नरसिंहगढ़ विधानसभा से किसको टिकट देगी?
इस सवाल के जवाब में बाबा साहब ने कहा कि यह निर्णय टिकिट स्क्रीनिंग कमेटी लेगी उसके अध्यक्ष भी सम्मेलन में मौजूद है। आपने कहा कि जो लगातार पिछले पांच सालों से नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र में काम कर रहे है और जो जनता के बीच लोकप्रिय है उन्ही को पार्टी टिकिट देगी।

पूर्व ऊर्जामंत्री प्रियवर्त सिंह जी खिलचीपुर में कहा कि हमे सिर्फ एक बजट का कार्यकाल लगभग एक साल मिला था इतने कम समय में भी कांग्रेस ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, 7 लाख किसानों के बिजली के बिल आधे किए। मुख्यमंत्री कन्या राशि को बढ़ाकर 50000 किया एवं 100 रूपये 100 यूनिट योजना के अंतर्गत एक करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाया यह सब हमने सिर्फ इस एक साल के बजट में किया पांच साल में नही।
क्या 450 में कांग्रेस सरकार टंकी देगी ?इसके जवाब में उन्होंने कहा की अगर गैस की टंकी ₹450 में हमने दी तो भाजपा वाले मामू बना रहा है और उन्होंने दे दी तो हम मामू बना रहे यह सब पता चल जाएगा। 

सम्मेलन में एक साथ काम करके विधानसभा जीतने का लक्ष्य रखा गया। साथ ही प्रदेश में 150 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य भी बताया । https://www.narsinghgarh.com/2023/09/kurawar-news-congress-seminar-mla.html

कांग्रेसपार्टी से विधायक की दावेदारी करने वाले उम्मीदवार।

  • गिरीश भंडारी पूर्व विधायक
  • प्रेम किशोर मीणा 
  • रघु परमार 
  • मंजुलता शिवहरे 
  • मादरूप सिंह सोनगरा 
  • गोविंद सिंह गुर्जर 

कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन कुरावर में संपन्न हुआ । नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहली बार इतनी अधिक संख्या में एकत्रित हुए कार्यकर्त्ता। जोश से भरे दिखे सभी कोंग्रेसी।

  https://www.narsinghgarh.com/2023/09/kurawar-news-congress-seminar-mla.html










गिरीश भंडारी जी ने सम्मेलन में पधारे कार्यकर्ताओं का आभार सोशल मीडिया के द्वारा व्यक्त किया।

कुरावर में आयोजित विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में  नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज से पधारे हजारों जांबाज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार करता हूं कि जिन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ी।

युवक कांग्रेस तलेन, बोडा, कुरावर, नरसिंहगढ़ के युवा साथियों की बाइक रैली ने संपूर्ण नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का दमखम दिखाकर आम कार्यकर्ता में जोश का संचार करने का बेहतरीन काम किया।

कुरावर युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अंकित राठी जी एवम नगर अध्यक्ष सचिन गिरी जी के नेतृत्व में सेकडो युवा साथियों  जो कांग्रेस परिवार में  शामिल हुए है, उन सभी युवा साथियों का  बारंबार ह्रदय से स्वागत है।

आप सभी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी को जो संबल मिला है उस जोशो खरोश को आने वाले विधानसभा चुनाव में बरकरार रखकर  जी जान से राजा साहब श्री दिग्विजय सिंह जी का हाथ मजबूत करने का काम अपन सब को करना ही इस कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता का निर्धारण करेगा।

कार्यक्रम में समस्त कार्यकर्ता द्वारा चिलचिलाती धूप में सुबह 11बजे से शाम 5 बजे तक बैठना भी यह दर्शाता  है कि अबकी बार कांग्रेस का कार्यकर्ता पूरे जी जान से कमलनाथ जी को प्रदेश का मुखिया बनाकर ही दम लेगा।

सम्मेलन में पधारने पर सर्वप्रथम आप सभी निष्ठावान ईमानदार जुझारू कांग्रेस कार्यकर्ताओ तथा आदरणीय बाबा साहब श्री जयवर्धन सिंह जी, खिलचीपुर दरबार आदरणीय प्रियव्रत सिंह जी, आदरणीय जिलाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित जी, आदरणीय राजकुमार पटेल जी, आदरणीय रामप्रसाद जी दांगी जी, आदरणीय राधेश्याम सोमतिया जी, आदरणीय संतोष सोनी जी एवं समस्त प्रकोष्ठ के ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष को पुनः हृदय से बारंबार प्रणाम🙏 गिरीश भंडारी 

No comments:

Post a Comment

Narsinghgarh मालवा का कश्मीर नरसिंहगढ़ Historical Tourist Place Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Powered by Blogger.