नरसिंहगढ़ के बोड़ा में मिला कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर, पूरा बोड़ा नगर सील किया गया नरसिंहगढ़ में भी बड़ा कोरोना फैलने का खतरा।

25 मई । बोड़ा : आज नरसिंहगढ़ के बोड़ा में एक डॉक्टर कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया जैसे ही प्रशासन को इसकी खबर मिली पूरा नगर सील कर दिया गया क्योंकि डॉक्टर से सैकड़ों व्यक्तियों ने इलाज कराया था इसको देखते हुए संपर्क में आए हुए सभी व्यक्तियों की जानकारी एकत्र की जा रही है साथ ही एहतियात के तौर पर पूरे बोड़ा नगर को सील कर दिया गया है साथ ही नरसिंहगढ़ तहसील में संपर्क में आए हुए लोगों की जांच की जा रही है क्योंकि डॉक्टर होने की वजह से दूर-दूर के लोग इलाज कराने आते थे इसलिए खतरा और भी बढ़ गया है।



राजगढ़ -जिले में एक ओर कोरोना मरीज

राजगढ़। जिले में कोरोना संक्रमित  मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बार जिले के बोड़ा नगर में एक आयुष डॉ को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों वह शाजापुर एक विवाह समारोह में गया था। जहां से संक्रमित होने की आशा जताई जा रही है। डॉ का संक्रमित होना कहीं ना कहीं बोड़ा और उसके आसपास के लोगों के लिए बड़ा सावधानी वाला यह समय रहेगा। क्योंकि संक्रमित मरीज खुद दूसरों का इलाज करता था। वह बोड़ा में प्रैक्टिस कर रहा था। ऐसे में इस बार स्वास्थ्य विभाग के लिए यह बड़ी चेतावनी भरा समय होगा, कि किस-किस को क्वॉरेंटाइन किया जाए और संक्रमण के दौरान चिकित्सक द्वारा किस-किस का इलाज किया गया और किस के संपर्क में आए।